gits4u.com  

 Home>   Hindi Section> स्वर्ण नगरी जैसलमेर (Jaisalmer)

     

     
  

  
   












 

        सोनार किला का सौंदर्यस्थल (स्वर्ण नगरी जैसलमेर)
 
                                       सोनार किला  : जैसलमेर

  राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में थार के रेगिस्तान के हृदयस्थल पर स्थित जैसलमेर देश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है।   अनुपम वस्तुशिल्प, मधुर लोक सगींत, विपुल सांस्कृतिक एवं एतिहासिक विरासत को अपने मे संजोये हुये जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रुप मे विख्यात है |
  इतिहास
 
राव जैसल ने 1156 में जैसलमेर की स्थापना की थी | 14वी शताब्दी में अलाउद्दीन खिलजी ने जैसलमेर पर आक्रमण किया था| जैसलमेर के शासक रावल हरराय ने अकबर की अधीनता स्वीकार करते हुए मुगलो के साथ वैवाहिक संबध कायम किए|  1818 में जैसलमेर के इस्ट इडिया कंपनी के साथ संबंध स्थापित हुए| 1949 में जैसलमेर रियासत को वृहद् राजस्थान में शामिल किया गया| पूर्व में यह लाहौर से राजस्थान में व्यापार के लिए एक प्रमुख मार्ग के रूप  में इस्तेमाल किया जाता था। 

 प्रमुख आकर्षण 
सोनार किला
जैन मंदिर- यहां जैन धर्मावलंबियों के कई मंदिर हैं जहां सालभर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रहती है।
पटवों की हवेली
Nachana Haveli
सलीम सिंह की हवेली
घरीसर और लोदुर्वा  
 हैंडीक्राफ्ट:
हैंडीक्राफ्ट आइटम्स का जैसलमेर, राजस्थान का प्रमुख केंद्र है। यहां के सेंडस्टोन से बनी मूर्तियां और उन पर की गई खूबसूरत  जरदोजी व ब्लॉक प्रिंटेड फैब्रिक्स का सामान दुनियाभर में निर्यात होता है।  

  Haveli in Jaisalmer
  पटवों की हवेली

 पर्यटकों का आकर्षण केंद्र:
सालभर यह मरुस्थलीय प्रदेश दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है और आने वाले हर पर्यटक का मन मोह लेता है।जुलाई-सितंबर के मानसून में यहां का मौसम बड़ा ही सुहाना हो जाता है। यहां बरसते पानी में बूंदों की ताल पर नाचते मोरों को देखने का अपना अलग ही आकर्षण है।

Dancing peacock
बरसते पानी में बूंदों की ताल पर नाचते मोर

 मौसम:  
जनवरी-मार्च तक यहां ठंड पड़ती है और तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। अप्रैल-जून तक यह खूब तपता है और औसत तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहता है। इस मौसम में जब मध्याह्न में सूर्य सिर पर होता है और उसकी किरणों थार के रेगिस्तान पर पड़ती है तो सुनहरी रेत को देख ऐसा लगता है मानो चहुंओर सोने के कण बिखरे पड़े हों। ऐसे मनमोहक दृश्य का आनंद लेने के लिए पर्यटक भीषण गर्मी की भी परवाह नहीं करते और यहां घुमक्कड़ी करते फिरते हैं। अक्टूबर से दिसंबर तक मानसून और ठंड के बीच के मौसम में यहां आप ठंड और बारिश दोनों तरह के मौसम का आनंद उठा सकते हैं। 
 मार्ग 
जैसलमेर रेलमार्ग से देश के अधिकतर शहरों से जुड़ा हुआ हैं। जोधपुर, जयपुर, मुंबई और दिल्ली से जैसलमेर के लिए इंडियन एअरलाइन्स की सीधी फ्लाइट मिलती है। इसके अलावा निजी ऑपरेटर्स और राजस्थान सरकार की डीलक्स बसें हर समय उपलब्ध रहती हैं।  
   

 
View Larger Map

 

 

 

 

 

 

 

 

 

   

[Information Technology] [ Environment ] [ Agriculture] [Renewable Energy ] [Clean Water ] [Education ] [Child Care ] [Health Care ] [ Wild Life ] [ Railways ] [ Airways ] [ Weather] [ Contact Us ] [ Advertise ] [ About Us ] [ Disclaimer ]  

Site copyright ã 2006,  gits4u.com  All Rights Reserved.