gits4u.com

Home | Info-tech | Environment | AgricultureRenewable EnergyClean WaterChild Care | Health care | Education | Wild life |

Home>   भारत का गुलाबी नगर जयपुर (Pink City Jaipur)

     
 
 
  
  जयपुर में मंगलवार शाम हुए आठ बम धमाकों में विस्फोटक पदार्थ आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।   

      
     

     
     
     
    

     

  

 

 

   राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार, 13 May शाम को सिलसिलेवार  हुए 8 बम धमाकों में विस्फोटक पदार्थ आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।  लगभग 20 मिनटों के अंतराल पर पुराने जयपुर शहर के जौहरी बाज़ार, त्रिपोलिया बाज़ार, बड़ी चौपाल, छोटी चौपाल, मानस चौक, चाँद पोल और कोतवाली के पास हुए  धमाकों ने इस शांत शहर को दहला कर रख दिया. एक विस्फोट हनुमान मंदिर के पास हुआ है जहाँ मंगलवार होने के कारण लोगों के बड़ी भीड़ जुटी हुई थी.
   दो किलोमीटर के दायरे में हुए इन विस्फोटों के बाद अफ़रा-तफ़री मच गई. लोग फ़ोन पर एक-दूसरे का हालचाल पूछ रहे थे. शहर की टेलीफ़ोन लाइनें जाम हो गईं. सवाई मान सिंह अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों के पहुँचने के कारण वहाँ खून की कमी हो गई और अस्पताल कर्मचारी बाहर निकल कर आम लोगों से रक्तदान की अपील करने लगे. कई लोग तो ये भयावह मंज़र देख कर होश खो बैठे लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत बांधी और घायलों को अस्पताल पहुँचाने में जुट गए.
   राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पत्रकारों को बताया कि इन धमाकों में 63 लोग मारे गए हैं और 200 से ज़्यादा घायल हुए हैं. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने इन धमाकों की निंदा की है और मारे गए लोगों के परिजनों के  प्रति संवेदना व्यक्त की है. 
   जयपुर में मंगलवार को हुए 7 सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद शहर के 15 थाना क्षेत्रों में ऐहतियात के तौर पर सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक का कर्फ़्यू लगा दिया गया है. राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरविंद जैन ने बताया कि धमाकों के सिलसिले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. पुलिस महानिदेशक का कहना था कि इन धमाकों में आरडीएक्स और डेटोनेटर का इस्तेमाल हुआ था. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का कहना था कि ये धमाके किसी बड़ी साजिश का नतीजा है.
   बुधवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में धमाकों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
  जयपुर में सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल का दौरा किया और घायलों का हालचाल जाना. सोनिया गांधी और शिवराज पाटिल ने घायलों के साथ लगभग आधा घंटा बिताया. उनके साथ कांग्रेस के नेता अशोक गहलौत और सचिन पायलट भी मौजूद थे. गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने कहा है कि सरकार को इस बात के सुराग मिल गए हैं कि जयपुर के विस्फोटों में किन तत्वों का हाथ है. 
    जयपुर में गुरुवार, 15 May को भी ऐहतियात के तौर पर शहर के 15 थाना क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से चार बजे तक का कर्फ़्यू घोषित कर दिया गया है. जयपुर में रैपिड एक्शन फोर्स, आरएसी व पुलिस की टुकड़ियां संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दी गई हैं.
  May 16,  उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में उस साइबर कैफे के मालिक को हिरासत में लिया गया है, जहां से इंडियन मुजाहिदीन नामक संगठन के लोगों ने जयपुर विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाला ई-मेल विभिन्न न्यूज चैनलों को भेजा था। पुलिस के अनुसार, कैफे के मालिक से पूछताछ के दौरान ई-मेल भेजने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जयपुर पुलिस ने गुरुवार को तीन और स्केच जारी कर किए है ।
  May 18, जयपुर. पिंकसिटी में मंगलवार को हुए सीरियल बम धमाकों के मामले में विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) ने शनिवार को सवाईमाधोपुर जिले से स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ  इंडिया (सिमी) के प्रदेश प्रमुख साजिद व उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। साजिद राजस्थान में सिमी को फैलाने वालों में प्रमुख है। वह फिलहाल सवाईमाधोपुर के बड़ी उदेई गांव में रहकर लड़कियों का मदरसा चला रहा था।
  May 19, जयपुर सीरियल ब्लास्ट में सिमी व हुजी की मिलीभगत के संकेत मिले है। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि कर्नाटक से प्रशिक्षण लेकर आए हुजी व सिमी के स्थानीय लोगों ने ही बम बनाए थे।




 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

[Information Technology ] [ Environment ] [ Agriculture] [Renewable Energy ] [Clean Water ] [Education ] [Child Care ] [Health Care ] [ Wild Life ]  [ Railways ] [ Airways ] [ Weather ] [ Contact Us ] [Advertise ] [ About Us ] [ Disclaimer ]  

Site copyright ã 2006,  gits4u.com  All Rights Reserved.

Best viewed at 800 x 600 screen size