gits4u.com  

Home>  Hindi Section> श्री गजानन वर्मा

     

     
  

  
   












 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  श्री गजानन वर्मा  
  * जन्म : रतनगढ़ (राजस्थान) 23 मई 1926 |
* शिक्षा - रतनगढ़, आगरा में |
* सन् 1945-46 में ग्रामोत्थान विद्यापीठ संगरिया मंडी में शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष |
* सन् 1947-48 में जनपथ साप्ताहिक पत्र कलकत्ता के संयुक्त-संपादक-पद पर कार्य |
*  सन् 1950 से 1953 तक बाल भारती, बीकानेर एवं रामपुरिया विद्या निकेतन, गंगाशहर (बिकानेर) में शिक्षक |
* सन् 1953-54 में प्रगतिशील द्वैमासिक पत्रिका नई चेतना बीकानेर का संपादन | राजस्थान कला केन्द्र (राजस्थान इप्टा) के संस्थापक सचिव |
* सन् 1958 में पुतलीघर (कठपुतली) नाटय संस्थान, नई दिल्ली के संस्थापकों - संचालकों में से एक | पं. जवाहरलाल नेहरु उद्घघाटक | अमरसिंह राठौड़ कठपुतली नाटक के लेखक | उदयपुर में हुई अ. भा. प्रतिस्पर्धा में पुतलीघर को प्रथम स्थान | हुँमायूं कबीर द्वारा पुरस्कृत |
* सन् 1957-58 में जामिया मिल्लिया ओखला (नई दिल्ली) के रिसर्च ट्रेनिंग एंड प्रोडक्शन सेंटर के सर्वेक्षक-पद पर कार्य | |
* सन् 1958 में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री सलिल चौधरी के साथ कार्य | बंबई यूथ कोयर में राजस्थानी गीत विभाग के संयोजक | सहयोगी स्व. मुकेश, शंकर शैलेन्द्र एवं रुमा गांगुली अब रुमा गुहा ठाकुरता |
* दी ग्रामोफोन कंपनी (एच. एम. व्ही.) के सुगायक | अनेक ग्रामोफोन रेकार्डस एवं कैसेट्स |
* अ. भा. स्तर के कवि-गीतकार, सुगायक एवं नृत्य-नाटककार |

             
    

   * बँगला एवं असमियां फिल्मों के गीतकार-अभिनेता | जात्री, लोटी-घोटी एवं चिकमिक   बिजुली फिल्मों के नाम |  
* मेरा धर्म मेरी माँ और चमेली मेमसाब फिल्मों के लोकप्रिय गीतकार |    संगीतकार (हाल ही में दादा साहेब फाल्के एवार्ड वीनर) डा. भूपेन हजारिका |
* प्रयोगात्मक राजस्थानी लघु फिल्म हळदी को रंग सुरंग के लेखक, निर्देशक,    निर्माता एवं संगीत-निर्देशक |
* आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्रों के लोकप्रिय गीतकार-कवि | 
* राजस्थान साहित्य एवं संगीत नाटक अकादमियों के भूतपूर्व सदस्य एवं    कार्यकारणी सदस्य |
* राष्ट्रीय कला मंडल, जोधपुर के भूतपूर्व कार्यवाहक सचिव | 
* अनेक संस्थाओं से सम्मानित, विशेषकर राजस्थानी विकास मंच (राजस्थानी भाषा    साहित्य एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार-विश्वविद्यालय) जालौर द्वारा प्रदत्त राजस्थानी साहित्य रा डाक्टर मानद उपाधि से विभूषित |
* रिमझिम (बंबई) संस्कृति संगम, रितुरंग, राजस्थान कला केन्द्र (कलकत्ता) के भूतपूर्व सचिव |
* बनड़ौ-बनड़ी राजस्थानी वीडीओ फिल्म के लोकप्रिय संगीत-निर्देशक एवं सपनौ अर कुरजां वीडीओ फिल्म तथा फुटकर वीडीओ फिल्मी-गीतों के गीतकार व संगीत-निर्देशक |
* निर्माणाधीन संगीत-प्रधान राजस्थानी फिल्म एक छोरी काळती के    गीतकार व संगीत-निर्देशक | संगीत-पर्यवेक्षक डा. भूपेन हजारिका | 
* बारहमासा, चौमासा, घूघरां का बोल, मीराबाई, सुहागरात, सत्तरखान    बहत्तर उमराव आदि नृत्य-नाटकों के लेखक-निर्देशक एवं संगीत-निर्देशक | 
* प्रकाशित ग्रंथ-स्पन्दन (हिन्दी गीत-संग्रह), धरती री धुन, सोनौ निपजै रेत में,    बारहमासा, चौमासा, हळदी को रंग सुरंग, हेलौमार सुर-सिणगार (राजस्थानी    गीत-संग्रह), हिन्दी प्रणय-गीत संग्रह मैं तेरा सुर तुम श्रुति एवं चलचित्र पटकथा
   शैली में प्रणय-गाथा - "भावानुबंध" |

  ओजी ओ हदक मिजाजो ओ ढोला 
  ओजी ओ हदक मिजाजी ओ ढोला
मतना सिधाऔ पूरबियै परदेस
रैवो नै अमीणै देस |
  पूरबियै मैं तपै रै तावड़ौ, लूवां लाय लगाय
घूंघट री छांयां कुण करसी, कुण थांनै चँवर डुळाय
ओजी मिरगानैणी रा ढोला, मतना सिधाओ
पूरबियै परदेस, रैवो नै अमीणै देस |
  पूरबियै मैं डांफर बाजै, ठंड पड़ै असराळ
सेज बिछा कुण अंग लगासी, पिलँग पथरणौ ढाळ
ओजी पिया प्यारी रा ढोला, मतना सिधाऔ
पूरबियै परदेस, रैवो नै अमीणै देस |
  पूरबियै मैं बसै नखराळी, कांमणगारी नार
कांमण करसी मन बिलमासी, झांझर रै झिंणकार
ओजी चन्नावरणी रा ढोला, मतना सिधाऔ
पूरबियै परदेस, रैवो नै अमीणै देस |
  चैत महीनै रुप निखरतां, क्यूं छोडौ घरबार
च्यार टकां की थारी नोकरी, लाख टकां की नार
ओजी नणदलबाई रा ओ वीरा, मतना सिधाऔ
पूरबियै परदेस, रैवो नै अमीणै देस |

[Information Technology ] [ Environment ] [ Agriculture] [Renewable Energy ] [Clean Water ] [Education ] [Child Care ] [Health Care ] [ Wild Life ] [ Railways ] [ Airways ] [ Weather] [ Contact Us ] [ Advertise ] [ About Us ] [ Disclaimer ]  

Site copyright ã 2006,  gits4u.com  All Rights Reserved.